राष्ट्रपति चुनाव – रामनाथ कोविंद बनाम मीरा कुमार

दिल्ली
विपक्ष ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस के नेतृत्व में 17 पार्टियों की पार्लियामेंट लाइब्रेरी में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी अाजाद अौर अहमद पटेल ने 10 जनपथ पहुंच कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि बुधवार को जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का ऐलान करके विपक्ष को झटका दे दिया। बुधवार को पटना में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई पार्टी विधायकों की मीटिंग के बाद पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने इसकी औपचारिक घोषणा की। जिसके बाद जेडीयू ने आज होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

विपक्षी दल जिन नामों पर विचार कर रहे थे, उनमें हरित क्रांति के जनक एम.एस स्वामीनाथन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, डॉ बी आर अंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर और गोपाल कृष्ण गांधी थे। लेकिन आखिरकार इस बड़ी लड़ाई के लिए सभी विरोधी दलों ने मीरा कुमार पर ही भरोसा करना उचित समझा ।

इसे भी पढ़ें :  CAB - Facts Vs Distortion क्योंकि सच जानना आपका अधिकार है