भारत के प्रथम नागरिक होते हैं राष्ट्रपति , आप कौन से नंबर के है नागरिक ! 

भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद रामनाथ कोविंद देश के पहले नागरिक बन गए |जबकि वर्तमान में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी देश के दूसरे नागरिक हैं। हालांकि अगले महीने अगस्त में उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके बाद देश के दूसरे नए नागरिक यानि उप राष्ट्रपति का चुनाव भी कर लिया जाएगा। जहां बीजेपी की तरफ से उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार वैंकेया नायडू को बनाया गया है वहीं विपक्ष की तरफ महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। देश के नागरिकों कि लिस्ट में प्रधानमंत्री के पद को तीसरे नंबर रखा गया है।
ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरुर उठता होगा कि आखिर नागरिकता के इस क्रम में आपका नंबर क्या है ? हम आपको बताते है यह रोचक जानकारी …देश के सविंधान में आम भारतीय नागरिको को 27वें स्थान पर रखा गया है। ऐसे में मन में यह भी सवाल जरुर उठता होगा कि 2 से 26वें स्थान तक कि जगह किसको दी गयी है..
पहला नागरिक– देश का राष्ट्रपति
दूसरा नागरिक– देश का उप राष्ट्रपति
तीसरा नागरिक– प्रधानमंत्री
चौथा नागरिक– राज्यपाल (संबंधित राज्यों के सभी)
पांचवा नागरिक– देश के पूर्व राष्ट्रपति, 5A – देश का उप प्रधानमंत्री
छठा नागरिक– भारत का मुख्य न्यायधीश, लोकसभा का अध्यक्ष
सांतवा नागरिक– केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री (संबंधित सभी राज्यों के), योजना आयोग के उपाध्यक्ष (वर्तमान ने नीति आयोग), पूर्व प्रधानमंत्री, राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष का नेता, 7A – भारत रत्न पुरस्कार विजेता
आठवां नागरिक– भारत में मान्यता प्राप्त राजदूत, मुख्यमंत्री (संबंधित राज्यों से बाहर के) गवर्नर्स (अपने संबंधित राज्यों से बाहर के)
नौवां नागरिक– सुप्रीम कोर्ट के जज, 9A– यूनियन पब्लिक सर्सिस कमिशन के चेयरपर्सन, चीफ इलेक्शन कमिशनर, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
दसवां नागरिक– राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन, डिप्टी चीफ मिनिस्टर्स, लोकसभा के डिप्टी स्पीकर, नीति आयोग के सदस्य , राज्यों के मंत्री (सुरक्षा से जुड़े मंत्रालयों के अन्य मंत्री)
11वां नागरिक– अटर्नी जर्नल (एजी), कैबिनेट सचिव, उप राज्यपाल (केंद्र शासित प्रदेशों के भी शामिल)
12 वां नागरिक– पूर्ण जनरल या समकक्ष रैंक वाले कर्मचारियों के चीफ
13 वां नागरिक– राजदूत ,असाधारण और पूर्ण नियोक्ता जो कि भारत में मान्यता प्राप्त हैं
14 वां नागरिक– राज्यों के चेयरमैन और राज्य विधानसभा के स्पीकर (सभी राज्य शामिल), हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस (सभी राज्यों की पीठ के जज शामिल)
15 वां  नागरिक– राज्यों के कैबिनेट मिनिस्टर्स (सभी राज्यों के शामिल), केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, दिल्ली के मुख्य कार्यकारी काउंसिलर (सभी केंद्र शासित राज्य) केंद्र के उपमंत्री
16 वां नागरिक– लेफ्टिनेंट जनरल या समकक्ष रैंक का पद धारण करने वाले स्टाफ के प्रमुख अधिकारी
17 वां नागरिक– अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश (उनके संबंधित न्यायालय के बाहर), उच्च न्यायालयों के पीयूज न्यायाधीश (उनके संबंधित अधिकार क्षेत्र में)
18 वां नागरिक– राज्यों (उनके संबंधित राज्यों के बाहर) में कैबिनेट मंत्री, राज्य विधान मंडलों के सभापति और अध्यक्ष (उनके संबंधित राज्यों के बाहर), एकाधिकार और प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार आयोग के अध्यक्ष, उप अध्यक्ष और राज्य विधान मंडलों के उपाध्यक्ष (उनके संबंधित राज्यों में), मंत्री राज्य सरकारों (राज्यों में उनके संबंधित राज्यों), केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री और कार्यकारी परिषद, दिल्ली (उनके संबंधित संघ शासित प्रदेशों के भीतर) संघ शासित प्रदेशों में विधान सभा के अध्यक्ष और दिल्ली महानगर परिषद के अध्यक्ष, उनके संबंधित केंद्र शासित प्रदेशों में।
19 वां नागरिक– संघ शासित प्रदेशों के मुख्य आयुक्त, उनके संबंधित केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यों के उपमंत्री (उनके संबंधित राज्यों में), केंद्र शासित प्रदेशों में विधान सभा के उपाध्यक्ष और मेट्रोपॉलिटन परिषद दिल्ली के उपाध्यक्ष
20 वां नागरिक– राज्य विधानसभा के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन (उनके संबंधित राज्यों के बाहर)
21 वां नागरिक– सांसद सदस्य
22 वां नागरिक– राज्यों के डिप्टी मिनिस्टर्स (उनके संबंधित राज्यों के बाहर)
23 वां नागरिक– आर्मी कमांडर, वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और इन्हीं की रैंक के बराबर के अधिकारी, राज्य सरकारों के मुख्य सचिव, (उनके संबंधित राज्यों के बाहर), भाषाई अल्पसंख्यकों के आयुक्त, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आयुक्त, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, अनुसूचित जातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग के सदस्य, अनुसूचित जनजाति के लिए राष्ट्रीय आयोग के सदस्य
24 वां नागरिक– उप राज्यपाल रैंक के अधिकारी या इन्हीं के समक्ष अधिकारी
25 वां नागरिक– भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव
26 वां नागरिक– भारत सरकार के संयुक्त सचिव और समकक्ष रैंक के अधिकारी, मेजर जनरल या समकक्ष रैंक के रैंक के अधिकारी
27 वां नागरिक– भारत के सत्ताईसवें नागरिक हैं आप और हम , यानि आम नागरिक
इसे भी पढ़ें :  भारत बना दुनिया का पहला देश- जहाँ सौ फीसदी डिजिटल प्रक्रिया से हो रहा है हज 2020