जानम समझा करो नहीं अब उर्मिला गाएंगी वोटर समझा करो

दो दिन पहले ही में कांग्रेस में शामिंल हुई फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने लोकसभा के चुनावी मैदान में उतार दिया है। उर्मिला उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। इस सीट पर उर्मिला का मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से होगा।

बीजेपी के गढ़ में उतरी उर्मिला

उत्तर मुंबई लोकसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है । इसलिए यहां वोटों को जीत में बदलना उर्मिला के लिए बहुत आसान नहीं होगा। इस लोकसभा सीट पर गुजराती-मराठी वोटों का समीकरण लगभग समान है।

दोनों मिलाकर कुल वोटों का लगभग 60 फीसदी होता है बाकी 40 फीसदी का बड़ा हिस्सा उत्तर भारतीय और मुस्लिम वोटों का है। यहां गुजराती वोट आमतौर पर बीजेपी को मिलते हैं, इसलिए कांग्रेस ने उर्मिला मांतोडकर के रूप में मराठी उम्मीदवार दिया है।

फिल्म अभिनेत्री होने का मिलेगा फायदा ?

कांग्रेस को लगता है कि उर्मिला मातोंडकर बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। कांग्रेस के मुताबिक उर्मिला को महिला अभिनेत्री होने का फायदा तो मिलेगा ही साथ ही पास की उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से ही संजय निरुपम के चुनाव लड़ने की वजह से उन्हे उत्तर भारतीयों के भी वोट मिलेंगे।

गोविंदा का इतिहास दोहरा पाएंगी उर्मिला

इसी तरह के समीकरण के आधार पर कांग्रेस ने एक जमाने में फिल्म अभिनेता गोविंदा को भी इस सीट से उतारा था। गोविंदा ने उस समय के बीजेपी के बड़े नेता राम नाईक को हरा कर कांग्रेस की रणनीति को कामयाब बना दिया था लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या इस बार उर्मिला मातोंडकर गोविंदा का इतिहास दोहरा पाएंगी।

इसे भी पढ़ें :  Gujarat CM meets Union Agriculture Minister in Delhi