अल्पसंख्यक आयोग को भंग करें या बहुसंख्यक आयोग भी बनाया जाए : डा सुरेन्द्र जैन

प्रेस वक्तव्य:

नई दिल्ली। जून 20, 2017. विश्व हिन्दू परिषद ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गयूरुल हसन रिजवी पर अलगावादियों के एजेंडे को लागू करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे मुस्लिम समाज में अलगाव के भाव को मजबूत कर रहे हैं| मुस्लिम समाज के लिए एक हैल्पलाइन जारी करने के निर्णय की जानकारी देते समय उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम समाज को कोई सता रहा  है तो वे तुरंत इस पर फोन करें| इससे यह प्रकट होता है कि भारत में मुस्लिम समाज को इतना सताया जा रहा है कि इस कदम की जरुरत पड़ गयी| विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा सुरेन्द्र जैन ने आज कहा है कि पाकिस्तान और अलगाववादी इसी तर्क का प्रयोग कर अपनी भारत विरोधी कार्यवाही को उचित ठहराते हैं| अब उनको अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में एक और वकील फ्री में मिल गया है| सम्पूर्ण विश्व का घटनाचक्र इस बात का सबूत है कि मुसलमानों को जितने अधिकार भारत में हैं उतने किसी मुस्लिम देश में भी नहीं हैं| इसके बावजूद, जेहादी तत्व हमेशा असंतोष पैदा करके  वैमनस्य फैलाते रहते हैं| अल्पसंख्यक आयोग भी इस काम को करके अल्पसंख्यकवाद और अलगाव को मजबूत कर रहा है| मा. सर्वोच्च न्यायालय ने एक मामले में इनसे अपेक्षा की थी कि देशघाती अल्पसंख्यकवाद को समाप्त करने के लिए इनको  पहल करनी चाहिए| परन्तु उसकी भावना के विपरीत, अल्पसंख्यकवाद को प्रोत्साहन देकर वे विभाजनकारी प्रवृति को बढ़ावा दे रहे हैं|

उन्होंने कहा कि देश अल्पसंख्यक आयोग से जानना चाहता है कि भारत में मुस्लिम समाज पीड़ित है या अत्याचारी? इस पर इनको एक विस्तृत बयान जारी करना चाहिए| विहिप उनको इस विषय पर खुली बहस की चुनौती देता है| जिस समय वे हेल्पलाइन की सूचना दे रहे थे उसी समय बिजनौर में कुछ मुस्लिम गुंडे हिन्दू लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे | उन्हें रोकने पर उनके साथियो ने आकर हिन्दू समाज पर हमला बोल दिया| ऐसी घटनाएं मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में आम तौर पर होती रहती हैं| उसी समय क्रिकेट में पाकिस्तान द्वारा भारत को हराने पर कश्मीर घाटी और बंगाल समेत कई स्थानों पर पाक के झंडे लहराए गए तथा हिन्दू समाज पर हमले किये गए| अत्याचार करने वालों को पीड़ित दिखाकर वे इनकी इस मुगलिया प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं| यह केवल पाकिस्तान में होता है जहाँ हिन्दुओं को मारने वालो को पुरस्कृत किया जाता है| क्या वे भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं?

इसे भी पढ़ें :  आठ राज्यों में हिंदू बन गए हैं अल्पसंख्यक लेकिन आयोग ने झाड़ा पल्ला तो अब होगा क्या ?

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल द्वारा जारी इस बयान में डा जैन ने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक आयोग की अवधारणा ही अलगाववादी मानसिकता को पुष्ट करती है| क्या देश के सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए मानवाधिकार आयोग पर्याप्त नहीं है? उसको अधिक अधिकार देकर अल्पसंख्यक आयोग समाप्त कर देना चाहिए| अगर किसी कारण  यह नहीं हो सकता तो, अविलम्ब  राष्ट्रीय बहुसंख्यक आयोग की स्थापना भी करनी चाहिए जो, बहुसंख्यक समाज के भी अधिकारों की रक्षा कर सके| देश में उनके अधिकारों का ही हनन हो रहा है| अल्संख्यक आयोग ने भी गौरक्षा के बारे में अनावश्यक टिप्पणी की किन्तु, गौहत्यारों और बीफ पार्टियों  के बारे में कुछ नहीं बोला| इससे हिन्दुओं की भावनाएँ आहत हुई हैं|

जारी कर्ता:
विनोद बंसल

(राष्ट्रीय प्रवक्ता)
विश्व हिन्दू परिषद
ट्विटर: @vinod_bansal