अच्छी खबर – कम होगा शताब्दी ट्रेनों का किराया

ऐसे दौर में जब हर चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है । आम लोगों के लिए रेल मंत्रालय से एक अच्छी खबर आ रही है । रेल मंत्रालय ने आम यात्रियों को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ खाली जा रही सीटों को भरने के मकसद से शताब्दी ट्रेनों के किराये में कमी लाने का फैसला किया है ।

रेलवे कुछ रूटों पर चलने वाली शताब्दी ट्रेनों के किराए , खासतौर से उन रूटों पर जिस पर यात्रियों की संख्या कम है को घटाने पर विचार कर रही है । पहले फेस में ऐसे 25 शताब्दी ट्रेनों की पहचान कर ली गई है जिस पर किराया कम करने का मन रेलवे बना चुकी है।

पहले इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ ऐसे रूटों पर ट्राई किया गया था जहां आमतौर पर शताब्दी ट्रेनों में सीटें खाली रह जाती थी और रेलवे की इस पहल का अच्छा नतीजा भी निकला ।

प्रयोग के तौर पर जिन दो रूटों पर इस योजना को लागू किया गया था उनमें से एक की आय में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी । यात्रियों की संख्या की बात करे तो 63 फीसदी अधिक यात्रियों ने बुकिंग करवाई थी ।

आमतौर पर पिछले कुछ सालों में रेल यात्रियों को बढ़ोतरी की आदत सी हो गई है । किसी ना किसी बहाने से हर रेल मंत्री यात्रियों की जेब से पैसा निकालता ही रहा है । हाल के दिनों में फ्लेक्सी फेयर को लेकर रेल मंत्रालय को लगातार आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है । ऐसे में रेलवे की इस नई योजना को राहत भरी अच्छी खबर तो कही ही जा सकती है । आपको बता दे कि शताब्दी देश की सबसे तेज गति से चलने वाले कुछ ट्रेनों में से एक है और वर्तमान में इस तरह की 45 ट्रेनें चल रही है ।

इसे भी पढ़ें :  Indian steel companies need to have raw material linkages at affordable prices in order to become globally competitive-Ch. Birender Singh