Deprecated: Optional parameter $output declared before required parameter $atts is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 1594

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-cloud-library/includes/tdb_menu.php on line 251

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php:1594) in /home3/positkgj/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Shaktimaan – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com ताज़ा ख़बर Tue, 31 Mar 2020 11:09:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://www.positivekhabar.com/wp-content/uploads/2019/06/khabar5-150x120.jpg Shaktimaan – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com 32 32 कोरोना लॉकडाउन – रामायण और महाभारत के बाद अब चाणक्य और शक्तिमान सहित कई अन्य लोकप्रिय धारावाहिक भी दिखाएगा दूरदर्शन https://www.positivekhabar.com/corona-lockdown-doordarshan-set-to-bring-back-golden-era-of-television-ramayan-mahabharat-chanakya-etc/ Tue, 31 Mar 2020 11:09:29 +0000 https://www.positivekhabar.com/?p=6349

कोरोना लॉकडाउन की वजह से घर में बंद लोगों के मनोरंजन के लिए लोगों की मांग पर सरकार ने दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत के पुराने लोकप्रिय धारावाहिकों का प्रसारण तो पहले से ही शुरू कर दिया है लेकिन अब टेलीविजन के स्वर्णिम युग को फिर से वापस लाने के लिए दूरदर्शन ने बड़ी तैयारी कर ली है।

कोरोना लॉकडाउन की वजह से उपजे हालात में रामायण और महाभारत के बाद अब दूरदर्शन ने चाणक्य और शक्तिमान सहित कई अन्य पुराने लोकप्रिय धारावाहिकों को भी टीवी पर दिखाने का फैसला किया है। दूरदर्शन ने यह फैसला किया है कि प्राचीन भारतीय सामर्थ्य को दिखाने वाले चाणक्य और बच्चों के फेवरेट शक्तिमान जैसे धारावाहिकों का फिर से प्रसारण किया जाएगा। आप धार्मिक ग्रंथों को पसंद करते हो या कॉमेडी देखना चाहते हो या रहस्य-रोमांच से भरे जासूसी नाटक के प्रेमी हो, दूरदर्शन अपने पिटारे से वो सब कुछ निकालने जा रहा है जो किसी जमाने में टीवी की दुनिया के सबसे बड़े प्रतीक कहे जाते थे।

धारावाहिकों की लिस्ट – जिसका डीडी करेगा पुनः प्रसारण

1. चाणक्य : अप्रैल, 2020 के पहले सप्ताह से डीडी भारती पर दोपहर में रोजाना चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक का प्रसारण शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके 47 एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।

2. उपनिषद गंगा : अप्रैल, 2020 के पहले सप्ताह से डीडी भारती पर दोपहर के समय चिन्मय मिशन ट्रस्ट द्वारा निर्मित और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक का प्रसारण शुरू किया जाएगा। चैनल पर इसके 52 एपिसोड दिखाने की योजना है।

3. शक्तिमान : डीडी नेशनल नेटवर्क पर अप्रैल, 2020 से रोजाना दोपहर 1 बजे से एक घंटे के लिए मुकेश खन्ना अभिनीत चर्चित धारावाहिक का प्रसारण शुरू करने की योजना है।

4. श्रीमान श्रीमती : डीडी नेशनल पर अप्रैल, 2020 से दोपहर 2 बजे से मार्कंड अधिकारी द्वारा निर्मित इस हास्य धारावाहिक का प्रसारण एक बार फिर से शुरू होगा।

5. कृष्णा काली : डीडी नेशनल पर रात 8.30 बजे से रोजाना इस धारावाहिक का प्रसारण शुरू होगा। इसके 18 एपिसोड दिखाए जाने की योजना है।

इससे पहले 28 मार्च से निम्नलिखित टीवी धारावाहिकों का प्रसारण शुरू हो चुका है-

1. रामायण : रामानंद सागर द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक के 78 एपिसोड (प्रत्येक 35 मिनट का) और 30 एपिसोड (प्रत्येक 30 मिनट का) का प्रसारण रोजाना डीडी नेशनल पर सुबह 9 बजे और रात 9 बजे किया जा रहा है।

2. महाभारत : इस धारावाहिक के 97 एपिसोड (45 मिनट) दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे प्रसारित किए जा रहे हैं।

3. ब्योमकेश बख्शी : इसके 52 एपिसोड पूर्वाह्न 11 बजे रोज एक घंटे के लिए प्रसारित किए जा रहे हैं।

4. सर्कस : शाहरुख खान अभिनीत इस धारावाहिक के 19 एपिसोड शाम को 8 बजे प्रसारित किए जा रहे हैं।

5. हम हैं ना : इसके 60 एपिसोड का प्रसारण 28.03.2020 से डीडी नेशनल नेटवर्क पर रोज रात 10 बजे किया जा रहा है।

6. तू तोता, मैं मैना : इस धारावाहिक के 26 एपिसोड का प्रसारण डीडी नेशनल नेटवर्क पर 28.03.2020 से रोजाना रात 10 बजे से शुरू हो गया है।

सभी DTH और केबल ऑपरेटरों के लिए DD के चैनल दिखाना अनिवार्य

आपको बता दें कि देश के सभी DTH और केबल ऑपरेटरों के लिए DD के चैनल दिखाना अनिवार्य है।केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (विनियमन) अधिनियम के तहत डीडी चैनलों के साथ ही लोकसभा और राज्यसभा चैनल को दिखाना भी जरूरी है। इन चैनलों को नहीं दिखाने पर अधिनियम की धारा 11, 12 और 18 के अंतर्गत ऐसा नहीं करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

चैनल नहीं आ रहा तो करें शिकायत

अगर आप डीडी नेटवर्क का कोई चैनल नहीं देख पा रहे हैं या ऊपर बताए गए धारावाहिकों में से कोई नहीं देख पा रहे हैं तो आप शिकायत कर सकते हैं। इस संबंध में आप निकट के दूरदर्शन केंद्र के प्रमुख से या ई-मेल ddpb.inform@gmail.com पर शिकायत कर सकते हैं।

]]>