Deprecated: Optional parameter $output declared before required parameter $atts is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 1594

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-cloud-library/includes/tdb_menu.php on line 251

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php:1594) in /home3/positkgj/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
India In UNSC – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com ताज़ा ख़बर Fri, 29 May 2020 07:54:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://www.positivekhabar.com/wp-content/uploads/2019/06/khabar5-150x120.jpg India In UNSC – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com 32 32 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को मिली बड़ी कामयाबी, निर्विरोध सदस्य चुना जाएगा भारत https://www.positivekhabar.com/india-to-be-elected-unopposed-temporary-member-in-united-nations-security-council/ Fri, 29 May 2020 07:54:04 +0000 https://www.positivekhabar.com/?p=6657 दुनिया के सबसे ताकतवर संगठन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को एक अहम कामयाबी मिलने जा रही है। अगले दो वर्षों अर्थात 2021-2022 के लिए UNSC में अस्थायी सदस्य के लिए भारत का चुना जाना तय हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत का निर्वाचन निर्विरोध होगा।

कोविड 19 के चलते संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय मार्च में ही बंद हो गया था। अब यह बताया जा रहा है कि 17 जून ,2020 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र की शुरूआत होनी है जिसमें सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यता के लिए चुनाव कराया जाना है।

UNSC में भारत का निर्विरोध चुना जाना तय

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में एशिया प्रशांत समूह के देशों की तरफ से भारत का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। आपको बता दें कि एशिया पेसिफिक के इस ग्रुप में चीन और पाकिस्तान सहित 55 देश शामिल हैं।

File Photo

22 मई को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने मतदान के लिए सीक्रेट बैलट की प्रक्रिया का मसौदा तैयार किया था। ड्राफ्ट के मुताबिक महासभा के अध्यक्ष संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को चुनाव के संबंध में 10 दिन का नोटिस देंगे। साथ ही उन्हें मतदान के लिए तय की गई जगह के बारे में भी सूचित किया जाएगा।

5 अस्थायी सदस्यों के लिए होगा चुनाव

इस बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए 5 अस्थायी सदस्यों का चुनाव नियमों के मुताबिक 5 अलग-अलग समूहों के देशों में किया जाएगा।

1. अफ्रीकन देशों के समूह से एक सदस्य चुना जाएगा – फिलहाल दक्षिण अफ्रीका इसका प्रतिनिधित्व कर रहा है।

2. एशिया पेसेफिक समूह से एक सदस्य चुना जाएगा- फिलहाल इंडोनेशिया इसका प्रतिनिधित्व कर रहा है और अब आने वाले चुनाव में भारत का निर्विरोध चुना जाना तय है।

3. लैटिन अमेरिकी और केरेबियन देशों के समूह से एक सदस्य चुना जाएगा – फिलहाल इसका प्रतिनिधित्व डोमिनिकन गणराज्य कर रहा है।

4. पश्चिमी यूरोप और अन्य समूहों से दो सदस्यों का चुनाव होना है – फिलहाल जर्मनी और बेल्जियम इसका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

]]>