Deprecated: Optional parameter $output declared before required parameter $atts is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 1594

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-cloud-library/includes/tdb_menu.php on line 251

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php:1594) in /home3/positkgj/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
Good News – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com ताज़ा ख़बर Mon, 11 Jan 2021 12:20:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://www.positivekhabar.com/wp-content/uploads/2019/06/khabar5-150x120.jpg Good News – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com 32 32 गोल्ड मेडल जीतने वाली वाली अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट बनी मां, बेटे को दिया जन्म https://www.positivekhabar.com/babita-phogat-becomes-mother-son-born/ Mon, 11 Jan 2021 12:20:23 +0000 https://www.positivekhabar.com/?p=7276 भारत की अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट मां बन गई है। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। बबीता ने खुद अपने पति विवेक सुहाग और बेटे की तस्वीर शेयर कर , इसकी जानकारी अपने प्रशंसकों को दी है।

हाल ही में बबीता ने अपने पति के साथ एक प्यारी से तस्वीर भी शेयर की थी,  जिसमें वे लाइट पिंक ड्रेस में बेबी बंप और अपने पति के साथ नजर आ रही हैं।

अपने घर बेटे के आगमन की खुशी और तस्वीरों को शेयर करते हुए बबीता फोगाट ने लिखा ,

′′ मिलिए हमारे छोटे बेटे से.” 🧿

′′ सपनों में विश्वास करो; वे सच होते हैं । हमारा नीले रंग के कपड़े पहने आया!”

आपको बता दें कि बबीता देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में जहां स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं वहीं विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं। भारत सरकार की तरफ से उन्हें देश के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। बबीता फोगाट द्रोणाचार्य अवार्डी पिता महाबीर फोगाट की बेटी और अंतर्राष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की बहन हैं। इन दोनों बहनों के ऊपर ही आमिर खान ने दंगल फिल्म बनाई थी।

8 फेरों के साथ पहलवान बबीता फोगाट ने रचाई थी शादी

मशहूर भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने दिसंबर 2019 में 7 की बजाय 8 फेरों के साथ भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी रचाई थी । दोनों ने 7 फेरों की बजाय 8 फेरे लेकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया था। दोनों ने ही एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का भी आह्वान किया था।

]]>
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आई नन्हीं परी, अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म https://www.positivekhabar.com/virat-kohli-and-anushka-sharma-daughter-born/ Mon, 11 Jan 2021 11:13:59 +0000 https://www.positivekhabar.com/?p=7270 टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए विराट कोहली ने बताया कि अनुष्का और उन दोनों की बेटी पूरी तरह से ठीक है। उन्होने प्यार और मंगलकामनाओं के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

बेटी के जन्म पर विराट ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम सहित अपने अन्य सोशल मीडिया खाते पर पोस्ट करके बेटी के जन्म और अपने पिता बनने की खुशी को लोगों के साथ साझा किया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लिखा, ”हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी पैदा हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।स्नेह- विराट”

]]>
सुपर शेषनाग ट्रेन का Super Exclusive Video https://www.positivekhabar.com/watch-super-exclusive-video-of-super-sheshnag-train/ Thu, 07 Jan 2021 09:28:16 +0000 https://www.positivekhabar.com/?p=7191 कोरोना के संकट काल में भी भारतीय रेलवे लगातार सफलता की नई गाथा लिख रहा है। यात्री ट्रेन से लेकर मालभाड़े ट्रेन तक रेलवे लगातार कामयाबी के नए रिकार्ड बना रहा है।

मालढुलाई में शेषनाग ट्रेन की सफलता के बाद अब भारतीय रेलवे ने सुपर शेषनाग ट्रेन को भी लांच कर दिया है।

Watch Super Exclusive Video of Super Sheshnag Train

 

 

सुपर शेषनाग ट्रेन का पहला सफर

मालढुलाई में शेषनाग ट्रेन की सफलता के बाद भारतीय रेल द्वारा ‘सुपर शेषनाग’ का भी सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस सुपर ट्रेन ने 4 लोडेड मालगाड़ियों के कुल 20,906 टन भार के साथ कोरबा, छत्तीसगढ़ से अपना पहला सफर तय किया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेन के पहले सफर के वीडियों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों को यह जानकारी दी।

]]>
Good News-अरूणाचल प्रदेश विधानसभा हो गई पेपरलेस https://www.positivekhabar.com/arunachal-pradesh-assembly-becomes-paperless/ Tue, 03 Mar 2020 01:53:55 +0000 https://www.positivekhabar.com/?p=6082 पर्यावरण सरंक्षण को लेकर अरूणाचल प्रदेश से एक अच्छी ख़बर आ रही है। अरूणाचल प्रदेश विधानसभा अब पूरी तरह से पेपरलेस यानि कागज रहित हो गई है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत अरूणाचल प्रदेश की विधानसभा को पूरी तरह से पेपरलेस बना दिया गया है।

ई-विधान परियोजना लागू होने के साथ ही विधायक अब विधानसभा से जुड़ी हर जानकारी अपने लैपटॉप और टेबलेट पर हासिल कर सकते हैं।

अरूणाचल प्रदेश की 7वीं विधानसभा के चौथे सत्र जो कि बजट सत्र है के पहले दिन सोमवार को विधायक कंप्यूटर एक्सपर्ट्स से कंप्यूटर के तकनीक को इस्तेमाल करने की पूरी जानकारी समझते नजर आए।

विधानसभा स्पीकर पासंग दोरजी सोना ने भी विधायकों से कहा कि वो इस सॉफ्टवेयर में पूरी तरह से जल्द से जल्द ट्रेंड हो जाए ताकि वो तेजी से अपना कामकाज कर सके।

अरूणाचल प्रदेश की इस कामयाबी पर हमें गर्व है। पेपरलेस होना यानि कागजों का इस्तेमाल नहीं करना , प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा में उठाया गया बड़ा कदम है । इस कामयाबी के लिए अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू , विधानसभा स्पीकर पासंग दोरजी सोना , राज्य के उपमुख्यमंत्री और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर समेत इस परियोजना से जुड़े सभी मंत्री-अधिकारी बधाई के पात्र है।

सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हमारे साथ जुड़ें — 

]]>