Deprecated: Optional parameter $output declared before required parameter $atts is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 1594

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-cloud-library/includes/tdb_menu.php on line 251

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php:1594) in /home3/positkgj/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
होली में सपना चौधरी – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com ताज़ा ख़बर Fri, 28 Feb 2020 15:22:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://www.positivekhabar.com/wp-content/uploads/2019/06/khabar5-150x120.jpg होली में सपना चौधरी – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com 32 32 होली में ऐसे मचाएगी धमाल सपना चौधरी https://www.positivekhabar.com/haryanvi-dancer-sapna-chaudhary-dhamal-at-holi/ Fri, 28 Feb 2020 15:16:35 +0000 https://www.positivekhabar.com/?p=5985 लाखों दिलों की धड़कन हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इस बार फिर से धमाल मचाने जा रही है। मौका होली का होगा ,रंग-गुलाल-अबीर का होगा और साथ मे होगी लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी।

 

तेजी से लोकप्रिय हो रहा शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म VMate अपने होली कंपेन #VMateAsliHolibaaz के लिए लोकप्रिय हरियाणवी परफ़ॉर्मर सपना चौधरी को लेकर आया है। लाखों दिलों पर राज करने वाली डासिंग सनसनी सपना चौधरी VMate द्वारा निर्मित एक म्यूजिक वीडियो में अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाएंगी। इस कैंपेन के तहत VMate भारत के शीर्ष यूटूबर भुवन बाम और आशीष चंचलानी को भी एक लघु फिल्म के लिए पहली बार साथ ला रहा है।

VMate के होली कंपेन में सपना चौधरी अपने देसी अवतार के जरिए लोगों को एक बार फिर दीवाना बनाने वाली है। इस वीडियो को मुंबई के मलाड इलाके में फिल्माया गया और यह गीत ग्रामीण परिवेश में है। यह भारत में होली का देसी रंग प्रस्तुत करता है जिसमें लोग गीत पर थिरकते हुए और समोसा – जलेबी के मजे लेते हुए दिखेंगे। इस वीडियो में सपना चौधरी को पानी की बौछार और रंगों के त्यौहार की मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस म्यूजिक वीडियो का थीम खुशी को उजागर करना तथा VMate के यूजर्स की विविधता को प्रस्तुत करना है।

 

सपना चौधरी मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्ती हैं। वह बिग बॉस के 11 वें सीजन में नजर आई थीं और इसके अलावा वीरे की वेडिंग और नानू की जानू जैसी बालीवुड फिल्मों में अपनी अदाओं के जलवे बिखेर चुकी हैं।

 

VMate के साथ जुड़़ने के बारे में बात करते हुए सपना चौधरी ने कहा, ‘‘VMate का होली गीत बहुत ही मजेदार है। VMate एक शानदार मंच है और लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्हें बढ़—चढ़ कर इसके जरिए अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने लाना चाहिए। यह आपकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक सही मंच प्रदान करता है और इसके जरिए आप अन्य समान विचारधारा वाले लोगों तक पहुंच सकते हैं।’’

 

VMate की एसोसिएट डायरेक्टर निशा पोखरियाल ने कहा कि सपना चौधरी अपने ‘‘देशी पहचान” के कारण इस म्यूजिक वीडियो के लिए स्वभाविक पसंद थी। “सपना चौधरी का हमारे लिए म्यूजिक वीडियो करना हमारे लिए शानदार और अनूठा अनुभव था। #VMateAsliHolibaaz केवल शुरुआत है, क्योंकि हम अपने दर्शकों को अधिक से अधिक मनोरंजन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में हम अद्वितीय और विशिष्ट सामग्री के निर्माण के लिए इस तरह के और भी साझेदारी कर सकेंगे।“

अपनी शुरूआत के बाद से ही VMate ऐसे अनेक रोमांचक कंपेनों को लेकर आया है जिन्हें दर्शकों ने, खास तौर पर युवा दर्शकों ने, खूब पसंद किया। हमारे पूर्व के कंपेनों में लोगों ने व्यापक स्तर पर भागीदारी की और कार, स्कूटी, नवीनतम स्मार्टफोन आदि जैसे बम्पर पुरस्कार जीते हैं। हाल ही में VMate ने सनी लियोन के साथ मिलकर #HappyValentinesDay कंपेन किया और इस कंपेन के तहत 85 लाख से अधिक वीडियो बने। यहां तक कि #VMateFilmistan कंपेन के दौरान भी 7.8 लाख से अधिक लोगों ने 2.65 करोड़ रुपए के इनाम जीते। VMate ने नच बलिए के सीजन 9 के साथ भी अपनी भागीदारी की और उसमें उसे काफी लोकप्रियता मिली। अनेक VMate क्रिएटर आम लोग हैं और अपने वीडियो के जरिए पैसे भी कमा कर अपने जीवन को सुधार भी रहे हैं।

]]>