Deprecated: Optional parameter $output declared before required parameter $atts is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 1594

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-cloud-library/includes/tdb_menu.php on line 251

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php:1594) in /home3/positkgj/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
सुरेश चव्हाणके – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com ताज़ा ख़बर Sat, 29 Feb 2020 14:08:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://www.positivekhabar.com/wp-content/uploads/2019/06/khabar5-150x120.jpg सुरेश चव्हाणके – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com 32 32 सुदर्शन टीवी प्रधान संपादक का ये कैसा अभियान ? https://www.positivekhabar.com/sudarshan-tv-editor-in-chief-suresh-chavhanke-new-movement-after-delhi-violence/ Sat, 29 Feb 2020 14:08:17 +0000 https://www.positivekhabar.com/?p=6009 सुदर्शन टीवी न्यूज़ चैनल हमेशा चर्चा में बना रहता है। कभी खास तेवर वाले बुलेटिन के लिए तो कभी अपनी शेरनी रिपोर्टर के लिए तो कभी चैनल के मालिक और प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके अभियान के लिए।

एक बार फिर से चैनल के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके चर्चा में हैं , दिल्ली में फैली हिंसा के बाद अपने नए अभियान के लिए। सुरेश चव्हाणके अपने बुलेटिन में लाइव अपने दर्शकों को शपथ दिला रहे हैं – दंगाइयों का हर तरह से बहिष्कार करने के लिए।

सुरेश चव्हाणके इसे लेकर न केवल टीवी स्क्रीन पर अभियान चला रहे हैं बल्कि उन्होंने रविवार को शाम 5 बजे अपने समर्थकों से दिल्ली के इंडिया गेट पर पहुंचने को भी कहा है। सुदर्शन टीवी के संपादक ने इस अभियान को नाम दिया है – दंगाइयों का आर्थिक बहिष्कार और नारा दे रहे हैं चलो इंडिया गेट।

एक टीवी संपादक को क्या इस तरह का अभियान चलाना चाहिए , कई लोग इसे लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस अभियान का समर्थन और विरोध करने वालों के पास अपने-अपने तर्क हैं।

हालांकि यह सभी जानते हैं कि खबरों और राष्ट्रवाद को लेकर सुरेश चव्हाणके का अपना नजरिया है और वो देश के संविधान और कानून के तहत कोई भी अभियान चलाने या आंदोलन छेड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि इस नाजुक मौके पर दिल्ली सहित पूरे देश में शांति बने रहे, यह भी बहुत जरूरी है।

Positive Khabar सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता है। 

]]>