Deprecated: Optional parameter $output declared before required parameter $atts is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 1594

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-cloud-library/includes/tdb_menu.php on line 251

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php:1594) in /home3/positkgj/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
इस्तीफों का दौर – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com ताज़ा ख़बर Sat, 06 Jul 2019 08:09:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://www.positivekhabar.com/wp-content/uploads/2019/06/khabar5-150x120.jpg इस्तीफों का दौर – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com 32 32 हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, अब तक 13 नेताओं ने भेजा अपना इस्तीफा https://www.positivekhabar.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be/ Mon, 27 May 2019 13:13:00 +0000 http://positivekhabar.com/?p=2536 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद से कांग्रेस में एक के बाद एक इस्तीफों की पेशकश का दौर चल रहा है। पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की और अब राज्य प्रदेश प्रभारी इस्तीफा ऑफर कर रहे हैं। आलम यह है कि असम से लेकर पंजाब और मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक के दिग्गज नेता पद से इस्तीफे की बात कर चुके हैं। अब तक विभिन्न प्रदेशों के 13 वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेज दिया है। उधर, राहुल को लेकर तरह-तरह की अटकलें चल रही हैं। हालांकि राहुल के इस्तीफे की पेशकश के बाद कांग्रेस पार्टी ने अभी चुप्पी साध रखी है, लेकिन बताया जा रहा है कि राहुल अब भी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। खबरें तो यहां तक है कि राहुल ने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अपना रिप्लेसमेंट खोजने तक को कह दिया है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष के रास्ते पर चलते हुए अब तक 13 बड़े नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है। महाराष्ट्र में पार्टी के प्रभारी अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनाव नतीजों के अगले ही दिन इस्तीफा देने की बात कही थी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने सोमवार को अपने इस्तीफे कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिए हैं। इससे पहले राज बब्बर और कमलनाथ ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों से भी पार्टी के विभिन्न पदों से कांग्रेस नेताओं ने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण इस्तीफे दिए हैं। ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं।

]]>