Deprecated: Optional parameter $output declared before required parameter $atts is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php on line 1594

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-cloud-library/includes/tdb_menu.php on line 251

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home3/positkgj/public_html/wp-content/plugins/td-composer/legacy/common/wp_booster/td_wp_booster_functions.php:1594) in /home3/positkgj/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
अवनीश अवस्थी – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com ताज़ा ख़बर Thu, 05 Mar 2020 05:54:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 https://www.positivekhabar.com/wp-content/uploads/2019/06/khabar5-150x120.jpg अवनीश अवस्थी – Positive Khabar https://www.positivekhabar.com 32 32 यूपी पुलिस के स्थायी DG बनाए गए हितेश चंद्र अवस्थी https://www.positivekhabar.com/hitesh-chandra-awasthi-appointed-as-up-dgp/ Thu, 05 Mar 2020 05:54:02 +0000 https://www.positivekhabar.com/?p=6127 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वर्तमान कार्यवाहक DGP हितेश चंद्र अवस्थी को पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त कर दिया है। एक महीने 4 दिन तक कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य करने के बाद अब अवस्थी स्थायी पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य करेंगे।

यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग , नई दिल्ली से प्राप्त पैनल के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।

आपको बता दें कि DG विजिलेंस हितेश चंद्र अवस्थी 31 जनवरी 2020 से प्रदेश के डीजीपी का पद भी संभाल रहे थें। पूर्व डीजीपी ओपी सिंह के रिटायर होने के बाद उन्हें यह पद सौंपा गया था।

अवस्थी 1985 बैच के IPS अधिकारी हैं। उनसे सीनियर 1984 बैच के एक अधिकारी जावीद अहमद जल्द ही रिटायर होने वाले हैं तो दूसरे अधिकारी डॉ एपी माहेश्वरी इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CRPF के डीजी के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

अवस्थी राजनीतिक विज्ञान में MA हैं, उन्होंने डिप्लोमेसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमफिल की डिग्री भी हासिल की हुई है। वह CBI में भी दो बार अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं।

Positive Khabar की तरफ से हितेश चंद्र अवस्थी जी को बहुत बहुत बधाई। बीते सालों में प्रदेश की पुलिस ने जो कामयाबी हासिल की है उसे बनाये रखने के साथ-साथ कानून व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए उन्हें कई तरह के ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।

]]>
अयोध्या ब्रेकिंग-15 दिन बाद होगा राम मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान https://www.positivekhabar.com/ayodhya-big-breaking-after-15-days-ram-mandir-construction-dates-will-announced/ Wed, 19 Feb 2020 17:07:26 +0000 https://www.positivekhabar.com/?p=5789 अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर आंदोलन का नेतृत्व कर चुके महंत नृत्य गोपाल दास को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र को निर्माण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विश्व हिंदू परिषद के चंपत राय को श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का महामंत्री बनाया गया है जबकि गुरू पांडुरंग अठावले के शिष्य स्वामी गोविंद गिरी को राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख के परासरण के घर पर बुधवार को ट्रस्ट की पहली बैठक हुई। इस बैठक में ट्रस्ट के खाली पदों को भरने का फैसला किया गया ताकि आने वाले दिनों में ट्रस्ट का कामकाज सुचारू रूप से चल सके और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ा जा सके।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ट्रस्ट के पदेन सदस्य बनाए गए हैं। अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पदेन सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

15 दिन बाद होगी ट्रस्ट की बैठक, जिसमें निर्माण की तारीख होगी तय

15 दिन बाद अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक होनी है। मंदिर निर्माण समिति इस बैठक में अपनी रिपोर्ट रखेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर निर्माण की तारीख तय की जाएगी। अयोध्या के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ट्रस्ट का बैंक अकाउंट खोला जाएगा। जिसका संचालन गोविंद देव गिरी महाराज, चंपत राय, डॉ. अनिल कुमार मिश्र में से किन्हीं दो के संयुक्त हस्ताक्षरों से होगा। दिल्ली की फर्म वी. शंकर अय्यर एंड कंपनी को ट्रस्ट के चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए नियुक्त किया गया है, जो ट्रस्ट का लेखा-जोखा देखेगी।

ट्रस्ट की पहली बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल ?

ट्रस्ट की पहली बैठक में के परासारण के अलावा महंत स्वामी नृत्य गोपाल दास, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी परमानंद महाराज, स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ महाराज, गोविंद देवगिरि, महंत दिनेंद्र दास, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, अनिल मिश्र और कामेश्वर चौपाल मौजूद रहें। बैठक में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर अतिरिक्त सचिव गृह विभाग ज्ञानेश कुमार, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर अवनीश अवस्थी और अयोध्या के डीएम के तौर पर अनुज कुमार झा भी मौजूद रहें।

आपको बता दें कि शीर्ष अदालत द्वारा राम मंदिर के पक्ष में फैसला देने व मंदिर निर्माण के लिए न्यास के गठन के आदेश पर पांच फरवरी को केंद्र सरकार ने श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन का ऐलान किया था। इस ट्रस्ट का प्रमुख वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरण को बनाया गया था।

]]>